Ranchi : बोकारो सिख दंगे के 24 पीड़ितों को 1.20 करोड़ का मुआवजा मिलेगा. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राशि आवंटित कर दी है. गौरतलब है कि बीते 22 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची के प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें सिख दंगे के पीड़ितों व आश्रितों के बीच 1.20 करोड़ से अधिक मुआवजा राशि देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी. वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिटायर्ड जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता वाले सिख विरोधी दंगा आयोग की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया था.
जाने किनको कितना मिलेगा मुआवजा :
- – अरविंद कौर : 5.64 लाख
- – हरपाल सिंह : 1.30 लाख
- – अजीत सिंह : 5.00 लाख
- – हरजीत सिंह : 3.00 लाख
- – सबरजीत सिंह : 1.50 लाख
- – जगजीत सिंह : 5.24 लाख
- – बलिंदर कौर : 2.50 लाख
- – मुख्तार सिंह : 2.90 लाख
- – जीत सिंह : 2.00 लाख
- – सुरेन्द्र कौर : 2.00 लाख
- – सुरजीत सिंह : 10.00 लाख
- – भवनीत सिंह : 49 हजार
- – अमरजीत कौर : 6.00 लाख
- – मंजीत सिंह : 2.00 लाख
- – जरनैल सिंह : 90 लाख
- – बलदेव सिंह : 03.00 लाख
- – दर्शन कौर : 25 हजार
- – जोगेंद्र सिंह : 18 हजार
- – नवजीत सिंह : 01.00 लाख
- – सुरेंद्र सिंह : 2.15 लाख
- – मंजीत कौर : 03.00 लाख
- – बलविंदर कौर : 25.00 लाख
- – चरणजीत कौर : 25.00 लाख
- – बलविंदर कौर की दो बेटी : 10 लाख
- – कुल: 1.20 करोड़
Subscribe
Login
0 Comments