Search

झारखंड में 20 दिन में हुई 2520 सभा और 1208 रैली

Shubham Kishor Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के नॉमिनेशन के प्रक्रिया की बाद से 2520 सभा और 1208 रैली हुई. झारखंड के 81 विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव की घोषणा 15 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने की थी. पहले चरण में 43 विधानसभा के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हुई. 30 अक्टूबर तक नाम वापसी के बाद पहले चरण में 683 प्रत्याशी मैदान में बचे. वहीं दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को हुई. 38 विधानसभा क्षेत्र के लिए 528 प्रत्याशी मैदान में उतरे. निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, सभी पार्टी और प्रत्याशी को सभा, रैली, गाड़ियों के परमिट के लिए झारखंड निर्वाचन भवन से परमिशन लेनी थी. जिसके लिए वे ऑनलाइन सुविधा ऐप या ऑफलाइन आवेदन कर सभी परमिशन प्राप्त कर सकते थे. इसे भी पढ़ें - दोबारा">https://lagatar.in/increase-of-61-percent-in-the-average-assets-of-71-mlas-who-are-contesting-again-in-the-election-arena/">दोबारा

चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे 71 विधायकों की औसत संपत्ति में 61 फीसदी का इजाफा

24 जिलों में हुई 1326 बड़ी सभा

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्र से कुल 15951 आवेदन विभिन्न परमिशन के लिए भेजे गए. जिसमें 11008 परमिशन को स्वीकृति को स्वीकृति मिली. जिसमें सभा के लिए 1326, स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग के लिए 1194 और 1208 रैली के आवेदन को परमिशन दी गई. वहीं इलेक्शन के लिए 2150 अस्थाई पार्टी ऑफिस भी खोले गए. साथ ही हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के लिए 510 आवेदन, व्हीकल परमिट के लिए 4664, व्हीकल परमिट फॉर इंट्रा डिस्ट्रिक्ट के लिए 132 आवेदन की स्वीकृति निर्वाचन सदन की ओर से दी गई.

एक जिला में औसतन 100 सभा

झारखंड के 24 जिलों के 81 विधानसभा में पिछले 20 दिनों में 2520 सभा हुई. प्रत्येक जिला में औसतन 100 सभा और रैली हुई. जिसमें देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी. सभी के मेहनत का परिणाम 23 नवंबर को आयेगा.

पलामू से सबसे अधिक 1248 आवेदन

विभिन्न आयोजनों और गाड़ियों के परमिट को लेकर सबसे अधिक 1248 आवेदन पलामू जिला के लिए अप्रूव हुए. दूसरे नंबर पर रांची जिला के 1059 आवेदन और सबसे कम लोहरदगा के 129 आवेदन अप्रूव हुए.

जानें किस जिला से आए कितने आवेदन

 
जिला विधानसभा की संख्या परमिशन अप्रूव्ड
बोकारो 4           558  
चतरा 2           227  
देवघर 3           394  
धनबाद 6           729  
दुमका  4          369  
पूर्वी सिंहभूम 6           895  
गढ़वा   2           571  
गिरिडीह   6             793  
गोड्डा 3               361  
गुमला 3             353  
हजारीबाग 4             703
जामताड़ा 2              225
खूंटी 2               217
कोडरमा 1                159  
लातेहार 2                 237
लोहरदगा 1                  129  
पाकुड़ 3                    472  
पलामू 5                    1248  
रामगढ़ 2                      364  
रांची 7                      1059
साहिबगंज 3                        406  
सरायकेला खरसावां 3                        466  
सिमडेगा 2                       367
पश्चिमी सिंहभूम 5                          502  
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-elections-maiya-samman-yojana-vs-gogo-didi-yojana-can-be-the-deciding-factor/">झारखंड

विस चुनाव :  मईंया सम्मान योजना बनाम गोगो दीदी योजना हो सकती है डिसाइडिंग फैक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp