Shubham Kishore
Ranchi : झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव होना है. झारखंड में प्रत्याशियों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है. साथ ही नये मतदाताओं को जोड़ने का भी काम तेजी से चल रहा है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया झारखंड के अनुसार, पिछले तीन माह में झारखंड में 2 लाख 97 हजार 223 नये मतदाता जोड़े गये हैं. वहीं इस दौरान 3 लाख 61 हजार 911 लोगों ने आवेदन दिया, जिसमें से 55 हजार 581 आवेदन पेंडिंग है. ईसीआई झारखंड के अनुसार, 18 वर्ष के योग्य नागरिक 25 अप्रैल तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए मतदाता बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 या ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/ माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आम जनता वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
झारखंड में मतादाओं की संख्या 2,55,18,642
बता दें कि 16 मार्च को आम चुनाव की घोषणा के बाद इसीआई ने झारखंड में मतदाताओं की संख्या जारी की थी. उसके अनुसार, झारखंड में कुल 2,55,18,642 मतदाता हैं. इनमें 1,29,97,325 पुरुष, 1,25,20,910 महिला और 407 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं. वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 8,08,371 है. आम चुनाव 2024 में 80 साल से ऊपर के 3,22,709 और 85 साल से ऊपर के 1,39,445 मतदाता हैं. लोकसभा चुनाव में झारखंड में 29,521 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. यह पिछले आम चुनाव की तुलना 57 ज्यादा है.
झारखंड में चौथे चरण से होगा लोकसभा चुनाव
गौरतलब है कि झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव होने वाला है. चौथे चरण यानी 13 मई को खूंटी, सिंहभमू, लोहरदगा व पलामू, पांचवें (20 मई) में चतरा, कोडरमा व हजारीबाग, छठे चरण (25 मई) में गिरिडीह, धनबाद, रांची व जमशेदपुर और सातवें चरण (1 जून) में राजमहल, दुमका व गोड्डा में मतदान होगा.
लोकसभा |
नये फॉर्म 6 जमा |
फॉर्म का निपटान |
पेंडिग |
सिंहभूम |
17209 |
15144 |
1852 |
खूंटी |
18772 |
16708 |
1690 |
लोहरदगा |
20005 |
16988 |
2718 |
पलामू |
24633 |
21790 |
1979 |
चतरा |
24412 |
20275 |
3083 |
कोडरमा |
26509 |
21645 |
4469 |
हजारीबाग |
25902 |
21441 |
3428 |
गिरिडीह |
27221 |
22689 |
3943 |
धनबाद |
36732 |
31465 |
4206 |
रांची |
40023 |
33200 |
6224 |
जमशेदपुर |
28339 |
21854 |
3881 |
राजमहल |
23820 |
19193 |
3741 |
दुमका |
19941 |
15085 |
4551 |
गोड्डा |
30393 |
19746 |
9816 |
झारखंड में किस वर्ष कितने मतदाता
2009 – 1,79,34,095
2014 – 2,03,26,743
2019 – 2,23,64,439
2024 – 2,55,18,642 (16 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार )