Koderma : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) का 40वां स्थापना दिवस आंगनबाड़ी केंद्र चाराडीह में मनाया गया. एडवा की जिला संयोजक पूर्णिमा राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. पूर्णिमा राय ने कहा कि 12 मार्च 1981 को एडवा की स्थापना हुई थी. यह हमारे लिए गर्व का क्षण है. एडवा लोकतंत्र, समानता और महिलाओं की मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध देश का सबसे बड़ा महिला संगठन है. एडवा के एक करोड़ सदस्य 23 राज्यों में हैं.
इसे भी पढ़े :बोकारो : नशे में धुत बाइकसवार ने ठेले में मारी टक्कर, बाइकसवार गंभीर रूप से घायल
महिलाओं के हक के लिए एडवा ने किये कई आंदोलन
सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए संगठित होना होगा. एडवा ने महिलाओं के हक के लिए कई आंदोलनों किये. एडवा नेताओं की पहली पीढ़ी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए संगठित किया.
इसे भी पढ़े :म्यांमार में सैन्य तख्तापलट : भारत आने वाले शरणार्थी नहीं, केंद्र का अवैध एंट्री रोकने का निर्देश
गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी की गिरफ्त में है देश
मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि देश गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी की गिरफ्त में है. हमें एक भय और हिंसा मुक्त समाज के लिए महिलाओं को जोड़कर चुनौतियों का सामना करना चाहिए. इस संघर्ष को साहस के साथ आगे बढ़ाना होगा.
इसे भी पढ़े :आज का राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए ससुराल पक्ष की तरफ से आर्थिक सहायता के संकेत
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम को एएनएम कोलेट मिंज, जल सहिया बेबी देवी, पोषण सखी सुवंती देवी, सहायिका उर्मिला देवी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में विनोद साव, बबीता देवी, यशोदा देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, संजु देवी, यमुना देवी मौजूद थी. इसके साथ ही चिंता देवी, रेणु देवी, माहेश्वरी देवी, कविता देवी, रंजु देवी, रूबी देवी, ललीता देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, पुजा देवी, शान्ति देवी, सुशीला देवी सहित अन्य महिलाएं कार्यक्रम में शामिल थी.
इसे भी पढ़े :रांची की सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, बीमा और पेंशन योजना से जोड़ने का प्रयास