2019 लोकसभा चुनाव के बाद रांची लोकसभा क्षेत्र में 14.52 % मतदाता बढ़े
Shubham Kishore
Ranchi : छ्ठे चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीट पर चुनाव होना है. गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशियों का नॉमिनेशन जारी है. नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई है. प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मई है. वहीं 25 मई को इन चार सीटों पर मतदान होना है. चुनाव की तैयारी में सभी दलों के नेता जोर-शोर से लगे हुये है.
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा जनसंख्या है. यहां 35 लाख की आबादी है, जिसमें 22 लाख, 79 हजार वोटर हैं. गिरिडीह में सबसे कम 18 लाख 60 हजार मतदाता हैं. वहीं रांची लोकसभा क्षेत्र में 21.88 लाख वोटर हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं जमशेदपुर सबसे कम 28 लाख 75 हजार आबादी वाला लोकसभा क्षेत्र है. यहां कुल 18,62,913 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन चार लोकसभा में 6 जिला और 24 विधानसभा आते हैं. इन चार लोकसभा में 1.25 करोड़ आबादी है और 81 लाख 90 हजार वोटर हैं. जिसमें 41 लाख 94 हजार पुरुष मतदाता, 39 लाख 95 हजार महिला मतदाता और 289 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.
2019 लोकसभा चुनाव के बाद रांची लोकसभा क्षेत्र में 14.52 % मतदाता बढ़े
2019 लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा में 19.10 लाख मतदाता थे. जो 29 अप्रैल 2024 तक बढ़कर 21.88 लाख हो गए हैं. इन पांच सालों में रांची लोकसभा में 14.52 % मतदाता बढ़े हैं. इनमें महिला मतदाता की संख्या में 18.37% की बढ़ोतरी हुई है. 2019 में 9.12 लाख महिला मतदाता थी, जो अप्रैल 2024 में 10.80 लाख पहुंच गई है.
किस लोकसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
गिरिडीह लोकसभा
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल 2019 के मुकाबले मतदाता बढ़े (% में)
गिरिडीह 1,53,631 1,47,324 3,00,957 16.37
डुमरी 1,59,383 1,51,126 3,10,512 17.55
गोमिया 1,59,322 1,51,093 3,10,415 14.63
बेरमो 1,67,263 1,59,042 3,26,305 7.60
टुंडी 1,61,595 1,51,961 3,13,558 14.79
बाघमारा 1,57,091 1,41,141 2,98,233 7.39
कुल 9,58,285 9,01,687 18,59,980 12.88
धनबाद लोकसभा
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल 2019 के मुकाबले मतदाता बढ़े (% में)
बोकारो 2,97,586 2,70,410 5,68,030 11.73
चंदनक्यारी 1,41,935 1,33,897 2,75,832 17.50
सिंदरी 1,85,027 1,69,774 3,54,809 14.69
निरसा 1,69,676 1,60,713 3,30,392 9.20
धनबाद 2,40,625 2,13,608 4,54,252 7.73
झरिया 1,58,637 1,37,228 2,95,881 1.50
कुल 11,93,486 10,85,630 22,79,196 10.20
रांची लोकसभा
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल 2019 के मुकाबले मतदाता बढ़े (% में)
ईचागढ़ 1,44,617 1,41,884 2,86,503 14.39
सिल्ली 1,10,731 1,10,935 2,21,668 11.67
खिजरी 1,81,843 1,81,842 3,63,687 12.47
रांची 1,84,455 1,73,599 3,58,083 9.54
हटिया 2,51,097 2,45,364 4,96,484 17.79
कांके 2,35,465 2,26,488 4,64,964 18.38
कुल 11,08,208 10,80,112 21,88,389 14.52
जमशेदपुर लोकसभा
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल 2019 के मुकाबले मतदाता बढ़े (% में)
बहरागोड़ा 1,20,802 1,19,671 2,40,475 8.84
घाटशिला 1,25,491 1,30,663 2,56,156 7.41
पोटका 1,52,085 1,57,804 3,09,894 9.58
जुगसलाई 1,74,094 1,72,341 3,46,438 8.67
पू. सिंहभूम 1,68,158 1,62,103 3,30,353 11.21
प. सिंहभूम 1,93,889 1,85,680 3,79,597 10.58
कुल 9,34,519 9,28,262 18,62,913 9.50
इसे भी पढ़ें : 30 अप्रैल तक झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, हजारीबाग व रांची टॉप पर