Bokaro : भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं ने राष्ट्रपति के खिलाफ दिए गए बयान पर विरोध दर्ज कराया है. जिला मुख्यालय के समक्ष नेताओं ने धरना दिया. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनते ही कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें कठपुतली, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा और कांग्रेस के नेता सदन में उन्हें राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर : जाली लॉटरी के साथ दो लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में लॉटरी बरामद
सोनिया और अधीर माफी मांगे- बीजेपी महिला मोर्चा
बीजेपी महिलाओं ने एक साथ कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं है. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं. सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी के रूप में संबोधित किया. धरना में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा, जिला महामंत्री संजय त्यागी, महेंद्र राय, ऋतुरानी सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश राय, श्यामलिका दुबे, ममता गोस्वामी, जया मिश्रा, अनीता सिंह, राधा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, पूजा कुमारी, पुष्पा देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी, लकी देवी, सहित कई लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में 2 साल में साइबर अपराध के 2299 मामले दर्ज हुए