Kaushal Anand
Ranchi : झारखंड आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को विधानसभा मार्च निकाला. इसके पूर्व इन्होंने करीब दो घंटे तक बिरसा चौक को जाम कर दिया. इसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही. इस क्रम में जिला प्रशासन ने बैरियर लगाकर झारखंड आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोका. बाद में प्रतिनियुक्त सरकार के प्रतिनिधि को 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. इसके पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर विस कूच करने का प्रयास किया गया.
मान-सम्मान, पहचान व नियोजन मिले- सालखन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक एवं झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी ही राज्य के प्रकाश पुंज और शक्तिपुंज भी हैं. झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से ही राज्य की शक्तियां बढ़ेगी. 11 झारखंड आंदोलनकारी एवं आश्रित को नौकरी निश्चित ही मिलनी है. मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड सरकार आंदोलनकारियों एवं आश्रितों के प्रति गंभीर हो और जल्द से जल्द सम्मान व अधिकार दे. पूर्व सांसद सालखान मुर्मू भी झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में आए और उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के दुख दर्द को जानता हूं. झारखंड आंदोलन होने का दंश झेला है. निश्चित ही झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान, पहचान व नियोजन मिलना चाहिए.
मौके पर थे मौजूद
इस मौके पर पुष्कर महतो, भुवनेश्वर केवट, उपाध्यक्ष जुबेर अहमद, विदेशी महतो, वीणा पानी नंदी, कोलेश्वर सोरेन प्रफुल्ल ततवा, प्रेम मित्तल, गोपाल गुप्ता, भोला नाथ सिंह, शम्स कमर लड्डन, अब्दुल बारी, मोइनुद्दीन, सर्जन हंसदा, एरेन कच्छप, हबुलाल गोराई, शियोन तिर्की, दिवाकर साहू, करमा तिग्गा सहित अन्य प्रमुख थे.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में 2 साल में साइबर अपराध के 2299 मामले दर्ज हुए