Amit Singh
Ranchi: झारखंड सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं. सरकार को शिकायत मिली थी कि जल संसाधन विभाग के जिम्मेवारों ने खुद को और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए मनमाने ढंग से करोड़ों के काम मनपसंद कंपनियों के बीच बांटा है. ऐसी शिकायत मिलने पर सरकार ने तुरंत जांच का आदेश दिया. अभी जल संसाधन विभाग में पिछले तीन साल में किये गये सभी टेंडर की जांच चल रही है.
वहीं दूसरी तरफ विभाग में आरोप शाखा ने गडबड़ियों, घोटालों में शामिल इंजीनियरों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है. दागी इंजीनियरों पर गोपनीय ढंग से कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की तैयारी चल रही हैं.
जल संसाधन विभाग में 94 ऐसे दागी इंजीनियर्स हैं. जिनपर भ्रष्टांचार और अनियमिता के आरोप हैं. इन सभी पर लंबे समय से विभागीय जांच चल रही है और कइयों के मामले लंबित भी हैं. इनमें से कुछ ऐसे इंजीनियर भी हैं, जो दंडात्मऔक कार्रवाई के बिना ही रिटायर हो गये. अब विभाग इन दोषी इंजीनियरों को कार्रवाई के नाम पर उपकृत करने की तैयारी में जुट गया है.
इसे भी पढ़ें – स्मार्ट मीटर टेंडरः 4 दिन में ही बदल दी गयी L1 कंपनी,विवाद होते ही JBVNL ने रद्द किया टेंडर
करोड़ों की गडबड़ियों के दोषी इंजीनियरों को निंदन की सजा देकर बचाने की तैयारी
जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों पर घोटाला, पद का दुरूपयोग, नियम विरुद्ध कार्य करने, अपने फायदे के लिए कंपनी से सांठगांठ जैसे कई आरोप हैं. वर्तमान में 94 इंजीनियरों पर लगे आरोप सही पाये जाने के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया है. दोषी इंजीनियरों पर सालों से कार्रवाई की खानापूर्ति चल रही है. जिस वजह से ही करोड़ों के घोटाले में दोषी पाये जाने वाले इंजीनियर बिना किसी कार्रवाई के ही रिटायर हो गये.
जब सरकार सख्त हुई, तब विभाग के अफसरों ने विभिन्न मामलों में दोषी इंजीनियरों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी. कार्रवाई के नाम पर 94 दागी इंजीनियरों में से 52 इंजीनियरों को सिर्फ निंदन की सजा, और कुछ इनक्रिमेंट, प्रमोशन रोकने से संबंधित प्रस्ताव कर काम चल रहा है.
जल्द ही विभाग ऐसा प्रस्ताव तैयार कर सरकार को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी में है. जबकि 52 इंजीनियरों की सूची में ऐसे भी घोटालेबाज इंजीनियरों के नाम शामिल हैं, जिनके विरूद्ध एफआइआर दर्ज कराते हुए राशि रिकवरी से संबंधित कार्रवाई की अनुशंसा पहले हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – राजधानी में नरक-3 : वार्ड नंबर 31 में सड़कें बन गयी हैं नाली, बदबू से दुकानदारों का जीना है मुहाल
रक्षक ही बन गये भक्षक, फिर भी सुरक्षित
दागी इंजीनियर्स पर झारखंड में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित सिंचाई योजनाओं और लघु सिंचाई योजनाओं के तहत चेकडैम निर्माण, मझौले डैम, कुआं, तालाब, नहर आदि निर्माण के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेिदारी थी. इन सभी इंजीनियर्स पर प्रदेश के रांची, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर समेत सभी जिलों में योजनाओं को धरातल पर उतारने में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप हैं. लेकिन विभाग के आला अफसर इन दोषी इंजीनियरों पर कार्रवाई के बजाय कागजी खानापूर्ति कर उन्हें प्रोत्साहित करने की तैयारी में जुट गये हैं.
इसे भी पढ़ें – लालू को अभी रहेगी जेल,11 दिसंबर को होगी जमानत पर अगली सुनवाई
देखें दोषी इंजीनियरों के नाम
दोषी इंजीनियरों के नाम | पद | आरोप की तिथि |
मो. सरफराज |
13.01.2015 | |
रामेश्वरर मिस्त्री | जेई, दुमका | 02.12.2011 |
-रामअवतार ठाकुर |
,एआई डिवीजन, रांची, | 13.03.2015 |
राजेंद्र रविदास |
एइ, जामताड़ा | 02.12.2011 |
राजेंद्र साहू | जेई, सिमडेगा | 24.12.2010 |
अरुण प्रसाद दास |
ईई, |
16.07.2015 |
प्रमोद प्रसाद | जेई, खुटोना, बिहार | 14.07.2015 |
निरंजन उरांव, | 15.07.2015 |
|
विनोद कुमार झा | एमआई डिवीजन, रांची, | 13.03.2015 |
अमरनाथ सिंह |
ईई, गिरिडीह | 13.03.2015 |
कृष्णा्नंदन सिंह |
जेई, सिमडेगा | 24.12.2010 |
-फूलेश्वार ठाकुर | जेई, जमशेदपुर | 26.08.2014 |
जवाहर प्रसाद मंडल | जेई, देवघर | 27.07.2015 |
धनुषधारी राय | एई, मेहरमा | 30.07.2015 |
मथुरा प्रसाद, जेई |
भंडरा ब्लॉ1क | 21.07.2015 |
अब्दु्ल कैफी | 24.07.2015 |
|
अरुण कुमार सिंह |
ईई, मेदिनीनगर | 08.07.2015 |
अशोक कुमार साह | जेई दुमका | 21.07.2015 |
कृष्णरदेव नारायण सिंह, | ईई, रांची, | 23.04.2015 |
गणेश राम, | ईई, खूंटी, |
08.01.2016 |
राघवेंद्र चौधरी | ईई, खूंटी | 20.12.2015 |
सतीश चंद् |
15.02.2016 | |
विश्वंभर चौबे, | ईई, रिटायर्ड, |
07.09.2015 |
पुरुषोत्तपम प्रसाद सिंह | ईई, रिटायर्ड | 07.09.2015 |
बिजेंद्र प्रसाद सिन्हाु, | एई, रिटायर्ड | |
भीम कुमार |
ईई, मेहरमा | 16.10.2015 |
मृणाल, ईई |
बोकारो | 26.08.2015 |
-दिनेश प्रसाद सिंह, | एई, धनबाद, – |
20.04.2016 |
शम्भुा प्रसाद सिंह, | जेई, बोकारो | 31.08.2015 |
नरेश मोहन महतो | , जेई, खूंटी, | 31.08.2015 |
सुक्काा उरांव | ईई | 13.04.2016 |
अशोक कुमार | एई, हुसैनाबाद | 26.02.2014 |
अनिल कुमार | जेई, जमशेदपुर | 13.05.2014 |
मो सरफराज | इंद्रपुरी | 13.01.2016 |
विश्वदनाथ बोईपोई | एसई, ईचा चलियामा | , 09.05.2016 |
बिरेंद्र चंद्र दास | ईई | 09.05.2016 |
-विवेकानंद मिश्रा | चीफ इंजीनियर, आदित्युपुर | 09.05.2016 |
शैलेंद्र कुमार मंडल | ईई, आदित्यंपुर | 18.01.2016 |
रविकांत चौधरी | एई, लोहरदगा | 06.05.2016 |
राम इकबाल चौधरी, | एई, जमशेदपुर, | 26.08.2014 |
सुधीर कुमार | एई, पांकी | , 22.03.2010 |
सुभाष दास, | एई, गोड्डा, | 30.06.2014 |
सिद्धनाथ शर्मा | जेई, किशनगंज | 09.01.2015 |
शशि प्रसाद | जेई, जामताड़ा | 13.12.2013 |
विजय शंकर झा, | 03.06.2014 |
|
गुमाणी रविदास |
ईई, हजारीबाग | 06.05.2014 |
गणेश कुमार, एई, पलामू, |
एई, पलामू | 22.05.2010 |
देवदर्शन प्रसाद |
एई, गोड्डा | 03.06.2014 |
देवदर्शन सिंह | ईई, हजारीबाग | 06.05.2014 – |
दीप नारायण मंडल | ईई, जमशेदपु | 13.05.2014 |
चंदेश्ववर राय | एई, पाकुड़ | 13.02.2014 |
-अनिल कुमार सिंह | एई, गालुडीह | 09.01.2015 |
भुवनेश्वार चौबे | ईई, गुमला | 09.02.2012 |
बनारसी दास | जेई, पांकी, | 19.01.2010 |
अवधेश कुमार सिन्हाड |
ईई, बरही | 14.12.2010 |
मो नूरुल होदा, गोड्डा |
जेई, एमआई डिवीजन, | 03.06.2014 |
अनिरुद्ध प्रसाद मंडल | ईई, गोड्डा | 03.06.2014 |
विष्णुंपद साहा, | ईई, दुमका |
15.04.2014 |
शशि प्रकाश | एई, चाईबासा |
21.01.2016 |
मथुरा प्रसाद, | ईई, सिमडेगा | 23.12.2010 |
चंदेश्वमर रॉय |
एई पाकुड़ | 03.08.2015 |
बासुदेव प्रसाद | जेई, हजारीबाग | 06.05.2014 |
नरेश मोहन महतो | जेई, बरही | 30.10.15 |
नारायण खान | ईई, पांकी | 19.01.2010 |
नंदनंदन मंडल | जेई, गोड्डा, | 03.06.2014 |
मणिलाल बिंद | एसई, पांकी | 22.03.2010 |
मथुरा प्रसाद, | जेई, लोहरदगा | 20.03.2014 |
मनोज मार्शल मुर्मू | जेई, गोड्डा | 03.06.2014 |
महादेव पंडित | जेई, महागामा | 21.02.2014 |
मधुरेंद्र कुमार सिंह | जेई, बनासो | 28.04.2014/09.11.2015 |
काशीनाथ मोदी, | असि. ऑफिसर, रांची | 19.05.2012 |
कपिल मुनि सिंहईई | मेदिनीनगर, | 22.07.2010 |
कमल किशोर प्रसाद | जेई, दुमका | 28.05.2013 |
जयकृष्णाा चौधरी, | जेई, गोड्डा | ,25.06.2014 |
जयकांत झा | जेई, गिरिडीह | 28.05.2013 |
गणेश कुमार, एई | राजनगर, | 03.03.2014 |
हृदय नारायण सिंह | ईई, रांची | 14.03.2013 |
मो नेजामुद्दीन, | जेई, एमआई डिवीजन, गोड्डा | 24.06.2014 |
सुनील कुमार | 06.05.2014 | |
-सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा | जेई, हुसैनाबाद | 26.02.2014 |
सुरेश मोहन सिंह | एई, खूंटी | 10.07.2013 |
सैयद शकील अहमद | -, एई, हुसैनाबाद | 26.02.2014 |
त्रिलोकी महतो | 19.07.2013 |
|
त्रिपुरारी प्रसाद श्रीवास्त व | जेई, बरही, | 14.12.2010 |
उपेंद्र कुमार | जेई, हुसैनाबाद | 12.02.2014 |
सत्येंरद्र कुमार | जेई, बरही, | 30.10.2015 |
सतीश शर्मा | -, ईई, गोड्डा | 03.06.2014 |
रतन कुमार शर्मा | एई, जमशेदपुर | 13.05.2014 |
रमेश मिश्रा | जेई, गोड्डा | 24.06.2014 |
सुक्काक उरांव, | एई, नालांदा, | 26.05.2014 |
रमेश कुमार निराला | जेई, गोड्डा | 03.06.2014 |
राम प्रकाश सिंह | एई, पांकी | 29.01.2014 |
राकेश कुमार पांडेय | जेई, पांडु | 08.12.2011 |