Ranchi : राज्य में मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर बारिश होने के भी आसार हैं. खासकर संथाल परगना के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. जबकि राजधानी समेत आसपास के जिलों में दिन के दौरान मौसम साफ रह सकता है. दोपहर के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 35 डिग्री के करीब रहेगा. इससे मौसम सामान्य बना रहेगा.
इसे भी पढ़ें – Lagatar Impact: रांची DC ने स्कूल फीस निर्धारण और नियम पालन के लिए बनायी जांच कमेटी, Lagatar.in ने पुरजोर तरीके से की है आवाज बुलंद
विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से. में)
- रांची 30.0 22.0
- बोकारो 33.0 24.0
- पलामू 32.0 24.0
- दुमका 33.0 24.0
- जमशेदपुर 34.0 26.0
- देवघर 33.0 25.0
- गिरिडीह 34.0 23.0
- धनबाद 34.0 24.0
- हजारीबाग 30.0 23.0
- रामगढ़ 29.0 22.0
- कोडरमा 32.0 25.0
Subscribe
Login
0 Comments