Ranchi : उमस भरी की गर्मी से राजधानी समेत पूरे राज्य में गुरुवार को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे. लेकिन धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ सकता है. जमशेदपुर और पलामू में उमस वाली गर्मी लोगों को बेचैन कर सकती है. इन शहरों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक हो सकता है. हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के भी आसार व्यक्त किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें – UNLOCK पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसलाः सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी
विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से. में)
- रांची 32.0 24.0
- बोकारो 35.0 26.0
- पलामू 36.0 27.0
- दुमका 35.0 26.0
- जमशेदपुर 36.0 27.0
- देवघर 34.0 25.0
- गिरिडीह 35.0 26.0
- धनबाद 35.0 25.0
- हजारीबाग 33.0 24.0
- रामगढ़ 33.0 24.0
- कोडरमा 35.0 27.0
Subscribe
Login
0 Comments