Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के मोटेल मधुवन में रविवार की देर शाम मिसेज केएमपीएम स्कूल 1985 बैच के एलुमनी छात्रों ने लिट्टी पार्टी कर समाज हित में कई निर्णय लिए. एलुमनी छात्रों में शामिल टाटा वर्कर्स यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष संजीव चौधरी और नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि हमलोगों का स्कूल के जमाने के छात्रों का एकजुट होने का उद्देश्य कई हैं, लेकिन पहला उद्देश्य हमलोगों का चैरीटेबल ट्रस्ट बनाकर समाज हित में कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक सहयोग करना है.
इसे भी पढ़ें :गोड्डा : लड़के के शरीर के अंदर मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
पूर्व उपाध्यक्ष का छात्रों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/12/kmpm-300x141.jpeg)
उन्होंने बताया कि मिसेज केएमपीएम 1985 10 वीं क्लास के छात्र आज अच्छे पदों पर हैं और वे इस लायक हैं कि समाज सेवा के प्रति अपनी सार्थकता साबित कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह गैर राजनीतिक प्लेटफार्म है और यहां हम सभी छात्र निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा का संकल्प लेने जुटे हैं. मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र का सभी एलुमनी छात्रों ने केक काटकर जन्मदिन भी मनाया और उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी.
इसे भी पढ़ें :शुभम संदेश ग्राउंड रिपोर्ट : नाश्ता मिलता नहीं, खिचड़ी में पौष्टिक आहार नदारद
37 साल पूर्व बिछड़े छात्रों ने वर्तमान परिचय दिया
मौके पर 37 साल पूर्व बिछड़े छात्रों ने वर्तमान परिचय दिया और भविष्य में इस मिशन से छूट गए छात्रों को भी एकजुट करने की बातें कही. इस मौके पर जुटे एलुमनी छात्रों में पुरेन्द्र नारायण सिंह, संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी, संजय पांडेय, रंजीत पाठक, अनिल शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, मनोज ठाकुर, चंद्रकांत दुबे, संजय दुबे, मदन प्रसाद, अशोक सिंह, शशिकांत शुक्ला, प्रभाष तिवारी, ब्रह्मानंद झा, अरविंद तिवारी, भास्कर , संजय सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह 2, राजकिशोर सिंह, दुर्गादत्त तिवारी, धनंजय सिंह, संजय पांडेय 2, शंकर सांडिल्य आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :गोड्डा : लड़के के शरीर के अंदर मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया