Adityapur (Sanjeev Mehta) : काफी गहमा गहमी के बीच रविवार को रेलवे कॉलोनी शिव दुर्गा साईं मंदिर प्रांगण में यादव समन्वय समिति का वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुआ. आम सभा में अजीत यादव अध्यक्ष और राज किशोर यादव समन्वय समिति कोल्हान के संरक्षक चुने गए. आज की आमसभा में चेयरमैन का पद सृजित करते हुए सत्य प्रकाश सुधांशु को चेयरमैन मनोनीत किया गया. इससे पूर्व काफी जोर आजमाइश हुई. उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, महासचिव उमेश प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद को चुना गया. संगठन सचिव के रूप में सात लोगों को चुना जाना था लेकिन आज छह लोगों को ही चुना गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सम्मान राशि के लिये 18 को धरना पर बैठेंगे मानकी-मुंडा-डाकुवा
विश्वनाथ, राम लखन सहित 6 लोग बने संगठन सचिव
विश्वनाथ यादव, राम लखन यादव, बैजू यादव, राजू यादव, सुनील यादव, भरत यादव को संगठन सचिव चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीनिवास यादव, घनश्याम यादव, विजेंद्र यादव, रिंकू यादव, अरविंद राय, सुरेमन यादव, रामाशीष यादव, नरेश यादव, शंभू राय, श्री राय, कमलकांत यादव, आदि को चुना गया. आम सभा में डॉ. ओपी आनंद, एसएन यादव, राम वचन राय, डीएन सिंह यादव को नियंत्रण मंडल के रूप में चुना गया. आम सभा में कृष्णा यादव, संजय यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई.