Chaibasa (Sukesh Kumar) : रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में भाग लेकर कमारहातु नृत्य दल रविवार को लौटी. टीम के लौटने पर सभी सदस्यों का स्वागत किया गया. इस महोत्सव में झारखंड के हो जनजातीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए दल ने नृत्य के माध्यम से फसल की उपज और कटाई एवं अन्य प्रक्रिया की शानदार झलक प्रस्तुत की. नृत्य दल जुलियानी कोड़ा की अगुवाई में सोमय देवगम के निर्देशन में रायपुर गई थी.
इसे भी पढ़े : मनोहरपुर : हेमंत सरकार की विफलता के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन 11 नवंबर को
विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने की थी शिरकत
इस महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया. जिसमें झारखंड की हो जनजातीय परंपरा का झलक दिखलाने के लिए चाईबासा के कमारहातु नृत्य दल रायपुर गई थी. नृत्य दल में सोमय देवगम, महेंद्र देवगम, सोना सिंह देवगम, राजेश देवगम, राज देवगम,ज्योति तांती, छोटी अनीता देवगम, बहालेन देवगम जयमुनी तिरिया, सुशीला कोड़ा जुनू देवगम, लक्ष्मी देवगम, गुरुवारी तियू,एमलेन देवगम, नंदिता देवगम, जोंगा देवगम अनीता देवगम, जूनियर महेंद्र देवगम शामिल थे. अपने गृहक्षेत्र पहुंचने पर सभी कलाकारों ने अपने अनुभव को साझा किया.
इसे भी पढ़े : चाईबासा : क्षेत्रीय भाषा में इक्छुक विद्यार्थियों का पीएचडी नहीं कर पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुबोध महाकुड़