Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के वार्ड 20 में कचरों के अम्बार पर मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र संचालित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम से सफाई और कचरे हटाने की गुहार लगाई लेकिन नगर निगम के सफाईकर्मी फॉर्मलिटी निभा कर चले गए हैं. सफाईकर्मी के इस कृत्य से लोगों में काफी रोष व्याप्त है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में पूर्वी क्षेत्रीय कविता उत्सव 19 नवंबर को
स्थानीय लोगों में रोष
टीएमसी के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने बताया कि यहां वर्षों से मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र गरीबों के लिए संचालित हो रहे हैं, वार्ड के गरीब लोग यहां दो वक्त का भोजन सस्ते दरों पर करते हैं लेकिन केंद्र के आसपास जिस तरह गंदगी और कचरों का अम्बार लगा वह महामारी को आमंत्रण दे रहा है. उन्होंने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से नगर निगम के अपर आयुक्त, सिटी मैनेजर और स्थानीय वार्ड पार्षद से कचरे की सफाई का गुहार लगा रहे हैं, लेकिन 2 दिन पूर्व सफाईकर्मी केवल फॉर्मलिटी निभा कर चले गए. नगर निगम के इस अधूरे कार्य से स्थानीय लोगों में काफी रोष है. इस बात को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है, जिसमें बिशु महतो, अनिल साव, लिपि देवी, भाकू कुमार, मेघनाद पासवान, रोहित महतो, सुनील गुप्ता, सुमित्रा देवी, नीता देवी, अनीशा देवी आदि शामिल थीं.
इसे भी पढ़ें :सरायकेला : छऊ के पुरोधा पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद के असामयिक निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति- एसडीओ