Seraikela(Bhagya sagar singh) : अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पदेन सचिव रामकृष्ण कुमार पद्मश्री छऊ गुरु पंडित गोपाल प्रसाद दुबे के असामयिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा उनके निधन से सरायकेला छऊ एवं कला क्षेत्र में जो शून्यता आई उसे भरना मुश्किल होगा.सरायकेला छऊ को देश के विविध प्रान्तों सहित अंतराष्ट्रीय कला जगत में भी एक विशिष्ट पहचान दिलाने में सतत प्रयत्नशील छऊ गुरुओं में एक पुरोधा पद्मश्री छऊ गुरु पंडित गोपाल प्रसाद दुबे भी थे. इनके अनेक कलाकार छात्र आज सरायकेला सहित देश के कई महानगरों में भी हैं. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सीनियर फैलोशिप सहित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पंडित गोपाल प्रसाद दुबे के असामयिक निधन से हम सभी मर्माहत हैं.भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें.
इसे भी पढ़ें :लातेहार : बाल दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में हुआ रंगारंग कार्यक्रम