Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार की सुबह एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल, सीएम समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु के लिए रवाना हो गईं.
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय @rashtrapatibhvn
आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार। pic.twitter.com/VhGCGQa8AM— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 15, 2022
इसे भी पढ़ें – वैश्विक मंदी की आहट! मेटा, ट्विटर के बाद अमेजन में भी 10000 कर्मचारियों की होगी छंटनी
सीएम ने ट्वीट कर राष्ट्रपति का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची एयरपोर्ट में स्वागत किया. साथ ही सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार.
इसे भी पढ़ें – मिजोरम : दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 8 मजदूरों की मौत
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उलिहातु आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के मद्देनजर जहां उलिहातु के आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पारा मिलिट्री फोर्स एवं जिला बल के जवान तैनात किये गये हैं. वहीं राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए हर छोटी सी छोटी चीजों का भी ख्याल रखा जा रहा हैं.
इसे भी पढ़ें – खुदरा महंगाई दर से राहत, अक्टूबर में 7.41 फीसदी से घटकर 6.77 फीसदी पर पहुंची