Adityapur (Sanjeev Mehta) : 12 फरवरी को रांची के कार्निवाल वेंकट हॉल में राजद का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया जाना है. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भाग लेंगे. बैठक को सफल बनाने हेतु कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक दिनांक 10 फरवरी को दिन 11:00 बजे जमशेदपुर में आयोजित की गई है. यह जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 10 फरवरी की बैठक को सफल बनाने की जिम्मेवारी सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, कमल देव सिंह सहित राजद के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को दी गई है.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर : उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया समीक्षा
10 फरवरी को आयोजित बैठक में ये लोग होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में 10 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चतरा सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव शामिल होंगे. बैठक में कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रखंड एवं पंचायत के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया है.