Adityapur : गम्हरिया की महिला समाजसेविका निशा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय एकता मंच की महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाली निशा सिंह को संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर हरि किशोर सिंह ने झारखंड प्रदेश महिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है. निशा सिंह को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें संगठन का प्रदेश इकाई का गठन करने और संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में निशा सिंह ने बताया कि क्षत्रिय महिलाओं को संगठन से जोड़ना और जल्द ही प्रदेश इकाई का गठन कर संगठन का विस्तार करना है. इसके बाद जिला इकाई का गठन किया जाएगा. निशा सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर मौसम: दिन भर शहर गर्मी से तपता रहा, शाम में बारिश व आंधी ने दी राहत