Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंगलवार की सुबह डुमरा पंचायत में राजस्थान मैत्री संघ जमशेदपुर की ओर से बढ़ते ठंड को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल और स्वेटर वितरण किया गया. कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबों के साथ बच्चों को राजस्थान मैत्री संघ ने गर्म वस्त्र बांटे. मौके पर डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा और 20 सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा के हाथों संघ ने 500 कंबल और 500 स्वेटर वितरण कराया.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर : हेमेंद्र महतो की पुण्य तिथि पर इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता होगी आयोजित
राजस्थान मैत्री संघ हर समय करता है लोगों की सहायता
बता दें कि राजस्थान मैत्री संघ जमशेदपुर द्वारा प्रतिवर्ष ग्रामीण लोगों की सहायता की जाती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, हुदू पंचायत मुखिया सुगी हांसदा, पंचायत समिति सदस्य संजय हांसदा, वार्ड परिषद डुमरा मानिक चंद्र मंडल, मंगल सोरेन, शम्भु सरदार, फागु मुर्मू, शैलेन्द्र मण्डल, बंकिम टुडू, जगन्नाथ मण्डल, पंकज सरदार, मंगल टुडू के साथ राजस्थानी मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद झुनझुनवाला, रमेश अग्रवाल, उषा अग्रवाल, डॉक्टर रेणुका चौधरी की अहम् भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर : आरक्षित सीट होने के बावजूद पूर्व चेयरमैन समेत 34 पूर्व प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे निकाय चुनाव