Kharsawan : खरसावां प्रखंड के तुड़ियाग गांव में जिला प्रशासन ने सरकारी मापदंडों के आधार का हवाला देते हुए सरकारी भूमि की बंदोबस्ती रद्द कर दी है. साथ ही उक्त सरकारी भूमि का किसी तरह क्रय-विक्रय या कब्जा न हो इसके लिए साइन बोर्ड लगा दिया है. 14 जनवरी की सुबह 11.30 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में खरसावां के राजस्व कर्मचारी खेलाराम मुर्मू और जोजोडीह ग्रामप्रधान राजेश हेम्ब्रम द्वारा उपायुक्त के आदेशानुसार खरसावां के मौजा जोजोडीह, थाना नं.-116, खाता नं.-415, प्लोट नं.- 898, रकवा- 3.49 एकड़, किस्स-टुगरी भूमि अनाबाद बिहार सरकार, वर्तमान झारखंड सरकार खाते की भूमि पर साइन बोर्ड लगाया गया.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर : 25 वर्षीय नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया
स दौरान खरसावां के राजस्व कर्मचारी खेलाराम मुर्मू और जोजोडीह ग्राम प्रधान राजेश हेम्ब्रम सहित तुलसी महतो, दिनेश केराई, मनोरजन महतो, विभिशेष महतो, ज्ञान रंजन महतो, जय प्रकाश महतो, निर्मल महतो, राजेश महतो, मिथुन महतो, पंकज गागराई, दिनेश महतो, सुखराम महतो, दशरर्थी महतो, रवींद्र महतो, अविनाश महतो, हरेश महतो, चिंतामणि महतो आदि मौजूद थे.