सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा : विकास राणा
Hazaribagh : आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में बंशीलाल चौक स्थित हजारीबाग कार्यालय में बैठक की. इसमें चार दिसंंबर को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कोनार डैम क्षेत्र में होनेवाली आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखंड महिला संघ के राज्यस्तरीय महिला सम्मलेन की तैयारी पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.
इसे भी पढ़ें: BREAKING : पंकज मिश्रा ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज कराया कंप्लेन केस, तथ्य छुपाकर PC दाखिल करने का आरोप
राज्यस्तरीय महिला सम्मलेन में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद चंंद्र प्रकाश चौधरी होंगे. उनके साथ सम्मानित अतिथियों में पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, रोशनलाल चौधरी, हसन अंसारी, सुनीता चौधरी, शालिनी गुप्ता, वर्षा गाड़ी, यशोदा देवी, अर्जुन बैठा, मनोज चन्द्रा होंगे. मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो इस राज्यस्तरीय महिला सम्मलेन की तैयारी का कमान संभाले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: Lagatar Exclusive : ED का दावा, अमित अग्रवाल से नजदीकी के कारण पूजा को मिला खनन सचिव का जिम्मा
आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि आजसू पार्टी का यह राज्यस्तरीय महिला सम्मलेन मील का पत्थर साबित होगा. झारखंड के सभी जिलों से आजसू महिला मोर्चा की पंचायत स्तर की पदाधिकारी शामिल होंगी. मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए भविष्य की रणनीति पर दिशा निर्देश देंगे.
बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा, आनंद सिंह, महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव संगीता बारला, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सदर प्रखंंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारू प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद, प्रमोद कुमार वर्मा, अविनाश कुमार पिंकू, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव, सोशल मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, उमर फारूक आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला मामला : एनआईए के रिमांड पर आरोपी तिवारी बांकीरा