Katras: कतरास (Katras) चित्रगुप्त महापरिवार, बाघमारा अंचल (सिनीडीह) की ओर से जमडीहा लाला टोला (महुदा) में शनिवार 3 दिसंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, अल्प आयु में देश के लिए खुशी-खुशी फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस, भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा व नंदलाल प्रसाद की जयंती मनायी गई. कहा इन विभूतियों पर कायस्थों को गर्व है.
उन्हें याद करना इन सिरमौरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. कार्यक्रम का शुभारंभ बांसजोड़ा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला, समाजसेवी धीरेन लाला, रवीन्द्र प्रसाद लाला, मनोज कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद उमेश श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया. उपस्थित लोगों ने चारों विभूतियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया. अध्यक्षता संतोष कुमार सिन्हा, संचालन सुजित सिन्हा एवं गौरव कुमार सिन्हा, धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिन्हा ने किया.
उपस्थित चित्रांशों ने कायस्थों के इन विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रदीप सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद लाला, उपेंद्र प्रसाद लाला, नीरज कुमार सिन्हा, शिवदानी कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, रंजन लाला, गौरव कुमार सिन्हा, निशांत कुमार लाला, नरेश लाला, चंटु प्रसाद लाला, शेखर कुमार सिन्हा, प्रीतम कुमार सिन्हा, संतोष कुमार लाला, रूपेश कुमार सिन्हा, रोहित राज, मनोज सिन्हा, रमेश सिन्हा, निर्मल रवानी, मो अब्दुल हमीद अंसारी आदि मौजूद थे. इसके पूर्व वेव इंटरनेशनल स्कूल (गिरिडीह) के प्राचार्य सूरज कुमार लाला द्वारा लिखित पुस्तक स्कूलिंग द नेक्सट जनरेशन का भी विमोचन किया गया.