Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के अंतर राज्यीय बस पड़ाव के नजदीक मुंडा समाज सामुदायिक भवन प्रांगण में मंगलवार को मुंडा समाज कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई. बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए. सांसद ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. सांसद विद्युत वरण महतो ने भी मांदर बजाकर उपस्थित पुरुष और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : आनंद सिंह के शतक से चाकुलिया ने कासीदा ‘ए’ को 13 रन से हराया
भगवान बिरसा मुंडा के योगदान भुलाये नहीं जा सकते
मौके पर सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है. युवा पीढ़ी बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा ले और उनके बताए मार्गों पर चले. इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष खितिश मुंडा, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, सचिव देवदास मुंडा, सह सचिव अशोक मुंडा कोषाध्यक्ष मंगल सिंह, संगठन सचिव चेतन सिंह, सक्रिय सदस्य गीता सिंह, सुजाता सिंह, डॉ. मुंडा, विजय सिंह, हरलाल मुंडा, सुशील मुंडा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.