LagatarDesk : अक्टूबर का महीना शुरू होने में 5 दिन बाकी है. महीने शुरू होने के साथ ही भारत में नवरात्र, विजयादशमी समेत कई त्योहारों की भी शुरुआत होगी. त्योहार के मौके पर बैंकों में काफी छुट्टियां होती हैं. अगर अक्टूबर में बैंकों से जुड़ा आपको कोई जरूरी काम हो तो आप उससे पहले लिस्ट देख लें. ताकि आप समय पर आपना काम निपटा सकते हैं.
15 दिन त्यौहारों के कारण नहीं होगा बैंकों में कामकाज
RBI की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. अक्टूबर में त्यौहारों को लेकर 15 दिन और 6 साप्ताहिक छूट्टियां हैं. इसमें साप्ताहिक छुट्टियां और क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं. यानी कुछ ही राज्यों में बैंकों का कामकाज नहीं होगा. बाकी अन्य राज्यों में बैंक का काम आम दिनों की तरह ही होगा. बता दें कि अगले महीने कुछ राज्यों में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे. बता दें कि अक्टूबर महीना छुट्टियों और त्योहारों से भरा हुआ है. इसमें भारत के कई शहरों में कई बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई गाइडलाइन के मुताबिक, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं.
इसे भी पढ़े : रोहिणी कोर्ट गोलीबारी मामला : CJI एनवी रमण ने जतायी चिंता, आज हड़ताल पर रहेंगे दिल्ली के वकील
इस दिन रहेंगे बैंक बंद
RBI की छूट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है. इसलिए देश के अलग-अलग हिस्सों के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. वहीं 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे. महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा भी अक्टूबर में कई सारी छूट्टियां हैं.
यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
तारीख |
कारण |
1 अक्टूबर |
गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट |
2 अक्टूबर |
महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद) |
3 अक्टूबर |
रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
6 अक्टूबर |
महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद |
7 अक्टूबर |
मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद |
9 अक्टूबर |
शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) |
10 अक्टूबर |
रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
12 अक्टूबर |
दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद |
13 अक्टूबर |
दुर्गा पूजा (महा अष्टमी), अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद |
14 अक्टूबर |
दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा -अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद |
15 अक्टूबर |
दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद |
16 अक्टूबर |
दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद |
17 अक्टूबर |
रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
18 अक्टूबर |
कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद |
19 अक्टूबर |
ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद |
20 अक्टूबर |
महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद |
22 अक्टूबर |
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद |
23 अक्टूबर |
शनिवार (चौथा शनिवार) |
24 अक्टूबर |
रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
26 अक्टूबर |
विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद |
31 अक्टूबर |
रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |