Barkagaon : बड़कागांव सूर्य मंदिर प्रांगण में बड़कागांव कुशवाहा समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो जबकि संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया. बैठक में समाज की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके लिए चुनाव प्रभारी प्रोफेसर कृतिनाथ महतो के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष लालमणि महतो, उपाध्यक्ष धर्मनाथ महतो, सचिव जयनाथ महतो, उपसचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार और उपकोषाध्यक्ष श्यामदेव कुमार का चयन किया गया. नव चयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर बालेश्वर महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, किशोर कुमार, राकेश कुमार रंजन, जीतेंद्र कुमार, हरीलाल महतो, खुदन महतो, वीरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, रवींद्र कुमार, जयराज कुमार के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :बेरमो: गोलीकांड में संलिप्त सभी आरोपी गिरफ्तार- डीएसपी