Latehar : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरू हुई है. इसी क्रम में लातेहार में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तीन नवंबर यानी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी. भारत जोड़ो यात्रा तीन नवंबर को 10 बजे से समाहरणालय से कारगिल पार्क थाना चौक तक जायेगी. इस यात्रा में झारखंड के कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल होंगे. इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों के कांग्रेसी भाग लेंगे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, रुखसार की पुकार-बचा लीजिए सरकार, दोनों किडनी खराब, ट्रांसप्लांट से ही बच सकती है जान)
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कई नेता होंगे शामिल
मुनेश्वर उरांव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में झारखंड संयोजक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव शामिल होंगे. इसके अलावा लातेहार जिला संगठन प्रभारी मंत्री सह झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह लातेहार जिला प्रभारी सांसद गीता कोड़ा और जिला संयोजक सुखदेव भगत भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : आधी रात से ही मन्नत के बाहर जमा होने लगे फैंस, बर्थडे पर शाहरुख की फिल्म ‘DDLJ’ हुई रिलीज
7 सितंबर को शुरू हुई थी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाकर लोगों को यात्रा में भाग लेने की अपील की जा रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गत सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा 3570 किलोमीटर की होगी. जो 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जायेगी.
इसे भी पढ़ें : ईडी का दावा, हेमंत सोरेन अवैध खनन में थे शामिल, अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं सीएम!