बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र : मुर्मू
Patna : 22 मार्च 1912 को पश्चिम बंगाल से अलग होकर बिहार एक अलग राज्य बना था. आज बिहार का 112वां स्थापना दिवस है. इसको लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई लोगों ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बिहार के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी. साथ ही बिहार की प्रगति की कामना की. मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है. उन्होंने कहा कि अपने दृढ़ निश्चय, कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्याग के लिए मशहूर बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपनी जगह बनायी है. मेरी कामना है कि यह प्रदेश सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.
बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है। संकल्प शक्ति, कर्त्तव्यनिष्ठा और त्याग के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपना स्थान बनाया है। यह राज्य प्रगति के मार्ग पर सदा अग्रसर रहे, ऐसी…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 22, 2024
विकास के एक नये युग की ओर तेजी से अग्रसर प्रदेश – पीएम मोदी
नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों का हार्दिक अभिनंदन! अपनी सांस्कृतिक विरासत और वैभव के लिए दुनियाभर में विशिष्ट पहचान रखने वाला हमारा यह प्यारा प्रदेश विकास के एक नये युग की ओर तेजी से अग्रसर है. मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारे मेहनती और प्रतिभाशाली बिहारवासियों का अमूल्य योगदान रहने वाला है.
बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों का हार्दिक अभिनंदन! अपनी सांस्कृतिक विरासत और वैभव के लिए दुनियाभर में विशिष्ट पहचान रखने वाला हमारा यह प्यारा प्रदेश विकास के एक नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारे मेहनती और…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2024
बिहार ने ज्ञान और सभ्यता से देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
सीएम नीतीश ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौरवशाली इतिहास व प्रगतिशील वर्तमान से देश एवं दुनिया को राह दिखाने वाले बिहार के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं जदयू ने एक्स पर लिखा कि बिहार देश का गौरव है, जिसने अपने ज्ञान और सभ्यता से प्राचीन काल से ही देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. समस्त प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
बिहार की उन्नति, प्रगति और समृद्धि में निरंतर योगदान करते रहेंगे : तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि बिहार लोकतंत्र की जननी, विभिन्न धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत, ज्ञान, सद्भावना और समरसता की पावन धरा है. हम आपसी प्रेम, विश्वास, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव रखते हुए अपने संकल्प व जन भागीदारी से बिहार की उन्नति, प्रगति और समृद्धि में हर प्रकार से निरंतर योगदान कर रहे है और करते रहेंगे. आइये, मिलकर #बिहार के गौरव को आगे बढ़ायें. जय हिंद,जय बिहार!
बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिहार लोकतंत्र की जननी, विभिन्न धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत, ज्ञान, सद्भावना और समरसता की पावन धरा है।
हम आपसी प्रेम, विश्वास, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक… pic.twitter.com/XGIJT0ILka
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 22, 2024
बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
बिहार विद्वता, वीरता व ऐतिहासिक गौरवगाथाओं का केंद्र रहा है। देशव्यापी परिवर्तनों, आंदोलनों और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में मुखर भूमिका निभाने वाले इस प्रदेश के वासियों ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है।…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 22, 2024
संस्कृति, शौर्य व ज्ञान की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
अपने आध्यात्मिक विरासत व युगान्तरकारी आंदोलनों से बिहार ने सदैव राष्ट्र को दिशा व दृष्टि प्रदान की है।
राष्ट्र के उत्कर्ष में प्रदेश के प्रतिभासंपन्न व परिश्रमी…
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) March 22, 2024
सभ्यता और एक समृद्ध इतिहास के धनी बिहार ने सदियों से भारत का ज्ञान पुंज बन कर देश को दिशा दिखाई है।
बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/Ysw0CKNLk3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 22, 2024