Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को भगवान बिरसा के पैतृक गांव उलिहातू और बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. भगवान बिरसा को नमन करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने एक साथ विभिन्न मोर्चों पर आंदोलन का नेतृत्व किया.
भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के जन जन में अमर हैं
सांसद ने कहा कि 25 वर्ष के छोटे जीवन में उन्होंने इतिहास रच दिया. उन्होंने केवल अंग्रेजों के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि समाज में फैली बुराइयों और धर्म संस्कृति पर हो रहे हमले के खिलाफ भी लड़ाइयां लड़ी. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के जन जन में अमर हैं. उनका संदेश झारखंड का कवच है. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिरसा जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा सहित कई मौजूद थे.
जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया
इधर प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यापर्ण किया. भाजपा ने इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल,समरी लाल,केके गुप्ता,बलराम सिंह, अजय राय,अविनेश कुमार,संजय जायसवाल सतीश सिन्हा,सुबोध कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – बिरसा मुंडा के वंशजों का हाल जानने उनके गांव उलिहातू पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धरती आबा को किया नमन