Bokaro : मां अम्बे गार्डन में क्षत्रिय मिलन समारोह सह संगठन का विस्तारीकरण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जय भुवन सिंह ने किया. इस कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश सचिव गोपाल कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करणी सेना के प्रदेश संयोजक बिनय सिंह,प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह, प्रदेश संरक्षक सुखदेव सिंह,धर्मवीर सिंह,मनीष सिंह ने दीप जलाकर किया. पढ़ें – नोवामुंडी – गुवा रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र पर महिलाओं ने की कलश स्थापना
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 35 पार्कों का DPR तैयार, दुर्गापूजा के बाद जुडको निकालेगा काम का टेंडर
सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाले लोगों को जिम्मेदारी दी गई
संगठन ने सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाले लोगों जिला व प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई. जिसमें गोपाल कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश सचिव और जितेंद्र सिंह को पुनः प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाया गया. अखिलेश सिंह को बोकारो का जिलाध्यक्ष बनाया गया. साथ ही आनंद मोहन सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, रमेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा अनिल सिंह को जिला महासचिव,सुखदेव सिंह को प्रदेश संरक्षक,चंदेश्वर सिंह,हरि नारायण सिंह,संदीप सिंह और राजू सिंह को जिला सचिव बने. सुजीत सिंह को जिला युवा अध्यक्ष एवम् दीपक परमार को जिला, युवा उपाध्यक्ष,अभिजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष से मनोनीत किया गया.
इसे भी पढ़ें – बोकारो : चोरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र की पिटाई, सिर पर लगी गहरी चोटें
समाज के हर युवा को साथ जोड़ने का काम करेगा
प्रदेश के सचिव गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि नई टीम बहुत ही गर्मजोशी से काम करेगा और आने वाला दिन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना को अपने समाज के हर युवा को साथ जोड़ने का काम करेगा. उन्होने कहा कि अपने समाज के उत्थान के लिए हर तरह के प्रयास को किया जायेगा. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सदैव देश हित और अपने समाज हित में कार्य किया है.प्रदेश संयोजक बिनय सिंह ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बोकारो जिला में मजबूती से संगठन व समाजहित में कार्य करने की बात कही, ताकि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल सके जिससे समाज को मजबूती मिले.
इसे भी पढ़ें – अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर आउट, रिलीज डेट भी आयी सामने
ये लोग रहें उपस्थित
इस मौके पर मुख्य रूप से श्री जे. बी.सिंह ( अविनाश सिंह),विजय सिंह, अनिल सिंह, संत सिंह,देवेंदर सिंह, उपेंद्र सिंह, मनराज सिंह धनराज सिंह सुरेश सिंह गिरीश सिंह भीम सिंह अभय सिंह मनीष सिंह राजेश सिंह चंद्रदेव सिंह योगेंद्र सिंह रितु रानी सिंह आरती सिंह कविता सिंह सुनीता सिंह सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में गर्मजोशी से अपनी उपस्थिति दिखा कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया.
इसे भी पढ़ें – दुर्गा पूजा में 2000 जवान संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, एक हजार से अधिक CCTV कैमरे लगाये गये