Lagatar Desk : झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें 17 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगायी. स्मार्ट सिटी परिसर में मंत्रियों के 11 बंगले बनेंगे. मंत्रियों के 11 बंगले बनाने के लिए 69 करोड़ 90 लाख 94 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी. वहीं, वामपंथी उग्रवादियों के आत्मसमर्पण करने वाले कैदियों को खुले जेल में रखने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी. 20 जिलो के 24 अधीनस्थ न्यायालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनुमति दी गयी. राशि 52 करोड़ 43 लाख 32 हजार खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गयी. रांची, धनबाद, डालटनगंज और चाईबासा में सीसीटीवी लग चुका है, बाकी जिलों में लगाया जाएगा.
इसे भी पढ़े- सरकार गिराने की साजिश मामला: आरोपियों के मोबाइल की फोरेंसिक जांच की अदालत ने दी अनुमति
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- 20 जिलों के 24 अधीनस्थ न्यायालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनुमति. राशि 52 करोड़ 43 लाख 32 हजार खर्च करने की स्वीकृति
- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, रांची में स्थापना करने की स्वीकृति. 27 करोड़ 42 लाख की मंजूरी दी गयी.
- देवघर के कर्रो और मार्गोमुंडा में बन रहे स्टेडियम के लिए 66 लाख 4 हजार 446 रुपये और एक करोड़ 64 लाख की द्वितीय पुनरीक्षित राशि देने की स्वीकृति. 90 फीसदी काम दोनों स्टेडियम में हो चुका है.
Subscribe
Login
0 Comments