Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत राजस्व उप निरीक्षक संघ ने मंगलवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के साथ वार्ता की. यह वार्ता बेनतीजा रही जिसके बाद सभी पुन: हड़ताल पर वापस लौट आए. बुधवार को सभी राजस्व उपनिरीक्षक कर्मचारी हड़ताल पर रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. मालूम हो कि झारखंड राजस्व सेवा संघ रांची ने भी राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल का नैतिक समर्थन करने की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार से शीध्र हड़ताल खत्म कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है ताकि हड़ताल खत्म हो और राजस्व संबंधि कार्य करने की दिशा मे तेजी आए.
इसे भी पढ़ें : बंदगांव : बारिश में डूब जाती है कराईकेला अस्पताल की सड़क, मरीजों को परेशानी
कार्य हो रहे है प्रभावित
बता दें कि राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर रहने से राजस्व संबंधि कार्य, जाति, आवास, आय संबंधी प्रमाण पत्रों को बनाने व दाखिल खरीज, परिवारिक सूची आदि से जुड़े कार्य लंबित हैं. संघ के पश्चिमी सिंहभूम इकाई से जुडे़ सदस्य प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार हड़ताल पर अब भी बैठे हैं. इसमें मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष लखीन्द्र मांझी, उपाध्यक्ष कायो कच्छप, भोला चौधरी, सत्येन्द्र नायक, सुखोब चेरवा, सन्नी गुप्ता, मालती गुप्ता, शशिकांत पाडेंय आदि शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर : शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित