Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के लखीपुरा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में मालकुंडी पंचायत का पुनर्गठन किया गया. कमेटी में अध्यक्ष अशोक महतो, उपाध्यक्ष दिकु मुर्मू, सचिव कुंवर सोरेन, सह सचिव संजय गोप, संगठन सचिव उत्पल महतो, कोषाध्यक्ष समीर बर्मन चुने गए.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य मास्टर मोहिउद्दीन का निधन
मौके पर पार्टी के झामुमो जिला सचिव धनश्याम महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, प्रखंड सचिव बलराम महतो, कोषाध्यक्ष मंगल हांसदा, उपाध्यक्ष निर्मल महतो, प्रदीप महतो, धनपति सोरेन, विराम मंडी, गोपाल महतो, संजय गोप, पलटू कालिंदी, दयामय गिरी, दुर्गा पातर, दिलीप महतो, श्याम गोप आदि उपस्थित थे.