Chandil (Dilip Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चांडिल नगर इकाई द्वारा सिंहभूम कॉलेज चांडिल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया. कार्यक्रम के पूर्व प्रो आरसी सिन्हा, प्रो प्रभास गोराई, विभीषण मछुआ, राजेन मार्डी, सनातन गोराई आदि ने भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्प अर्पित किए. बिरसा जयंती के मौके पर कॉलेज में उपस्थित विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान, गायन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान पार्वती मुंडा व द्वितीय स्थान विश्वजीत गोप और गायन में प्रथम स्थान सबूही परवीन व हेमनती सिंह को व द्वितीय स्थान कर्मू कालिंदी को मिला. विजेताओं को डायरी देकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह का आरएसएस और भाजपा पर हल्ला बोल, कहा, जल्द ही पीएम मोदी भी टोपी पहनना शुरू कर देंगे
बिरसा मुंडा की जीवनी को आत्मसात करें युवा
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रो आरसी सिन्हा ने कहा कि युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी को आत्मसात करने की जरूरत है. समय की मांग है कि युवा उनकी जीवनी से सीखकर उनके पथ पर चले. मौके पर अभाविप प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कहा कि जैसे भगवान बिरसा मुंडा अपनी संस्कृति, राज्य व राष्ट्र के लिए लड़े थे, वैसे ही आज के विद्यार्थियों को शिक्षा, अधिकार और अपनी संस्कृति के लिए लड़ना होगा. इस अवसर प्रो प्रभास गोराई, विभीषण मछुआ, राजेन मार्डी, मुक्ता सिंह, नगर सह मंत्री अजय मंडल, समीर महतो, चेतन महतो, आर्टिश सौरव प्रमाणिक, प्रिया महली, अमरनाथ कुम्हार, अजय हेम्ब्रोम, देशपाल उरांव, मामनी सिंह मुंडा, राधिका माझी समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.