Chhatarpur (Palamu): छतरपुर में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कंबल वितरण अभियान के तहत विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल वितरण कर अभियान की शुरुआत की. कंबल वितरण के 46वें वर्ष पर ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने निजी खर्चे पर जरुरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल देने के लक्ष्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
कौशल किशोर ने कहा कि विश्व की छह बड़ी समस्याओ में शुमार पर्यावरण, प्रदूषण, आतंकवादी, जल संकट, बेरोजगारी और गरीबी एक बड़ी समस्या है. इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं किया जा सकता है. इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी आगे आना होगा. तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इस पर काबू पा सकते हैं. जानकारी के अनुसार पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाजिक दायित्वों के तहत निजी खर्चे पर कई अभियान चलाए जाते हैं. इसमें निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन, पर्यावरण धर्म पर गोष्ठी, वनों पर रक्षाबंधन, गरीबों के बीच कंबल एवं अंग वस्त्र का वितरण है.
कौशल किशोर की जीवनी पढ़ाई जाती है
इसके अलावा लावारिस बच्चे, बूढ़े, दुर्घटनाग्रस्त, लाचार और बीमारों की सेवा करना भी है. दुनिया के तीन महान सपूतों संत मदर टेरेसा, बिल ग्रेट और महात्मा गांधी की जीवनी के साथ ही पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की जीवनी भी बच्चों को पढ़ाई जाती है. कंबल वितरण अभियान में उप मुखिया अफजल अंसारी, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, सुचित कुमार जायसवाल, जुबेर अंसारी, बसीर अंसारी, शिवनाथ राम, बाबूराम, महावीर भुइयां, राजेश्वर विश्वकर्मा, नगाड़ा अंसारी, अमरेंद्र और रामदेव शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी को टारगेट करने की साजिश, खुफिया एजेंसियों को मिला अलर्ट