Raipur : कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राज्य सरकार के एक कार्यक्रम नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
LIVE: Smt. @priyankagandhi addresses the Jan Aakrosh rally in Dhar, Madhya Pradesh. https://t.co/zxmJvQjzcy
— Congress (@INCIndia) October 5, 2023
भूपेश बघेल मुख्य अतिथि, प्रियंका गांधी विशिष्ट अतिथि
अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के गोविंदपुर खेल मैदान में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी.
बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे. इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रुपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रुपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जायेगा.
पिछले 15 दिनों में यह गांधी की कांग्रेस शासित राज्य की दूसरी यात्रा होगी. राज्य में नवंबर-दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इससे पहले वह 21 सितंबर को दुर्ग जिले में राज्य सरकार के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं.
धार में कहा, सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए
कल प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के धार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ”हमें अपने देश पर गर्व है क्योंकि हमारा देश ऐसा था जिसका लोकतंत्र पड़ोसी देशों में सबसे मजबूत माना जाता था. जिन लोगों ने लिखा संविधान ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी. हमें अपने देश पर गर्व है, जिसके संविधान में लिखा है कि सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए.
यहां व्यापम घोटाला हुआ, कोई जांच नहीं हुई
प्रियंका गांधी ने कहा, यहां व्यापम घोटाला हुआ. कोई जांच नहीं हुई. अगर आप भाजपा खिलाफ लिखते हैं, तो ईडी तुरंत छापा मारने पहुंच जाती है. जनता को पूछना चाहिए कि ईडी यहां अभी तक क्यों नहीं आयी? प्रियंका ने मां नर्मदा और मूर्तियों के संबंध में कहा कि यह भ्रष्टाचार किया गया. पूछा कि सप्तऋषि (महाकाल गलियारे में) क्या कोई भगवान के साथ भ्रष्टाचार करता है? अब भाजपा को बदलने का समय आ गया है