भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन
कांग्रेस पर कई सौ करोड़ रुपए लूटने का आरोप
मांडू विधायक ने हेमंत सरकार को दी चेतावनी
Ramgarh: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से सुभाष चौक के समीप कांग्रेस-झामुमो सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की. आक्रोश प्रदर्शन में मांडू विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है. पूर्व सीएम मधु कोड़ा को फंसाकर करोड़ों रुपए हड़पने वाली कांग्रेस ने आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई सौ करोड़ रुपए लूटे हैं. विधानसभा में भाजपा विधायक दल के सचेतक जेपी पटेल ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं दिया है. इस कारण से नगर निकाय चुनाव को भी स्थगित कर रखा है. भाजपा संपूर्ण झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर रही है.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : श्रीराम रथ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धीरज साहू मामले की जांच ईडी को सौंपे केंद्र : जेपी पटेल
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपए नकदी मिलना बहुत ही चिंताजनक है. उन्होंने मामले को जांच ईडी के हवाले से करने की केंद्र सरकार से मांग की. वहीं, झारखंड में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज रामगढ़ में दिन में भी गोली चल रही है. मांडू विधायक ने हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि झारखंड सरकार में लिप्त भ्रष्टाचारियों को ईडी के सुपुर्द कर उनकी करनी की सजा मिले.
इसे भी पढ़ें-रांची : सामलौंग में लगेगा क्रिसमस मेला, झारखंडी संस्कृति की दिखेगी झलक
प्रदर्शन में ये हुए शामिल
आक्रोश प्रदर्शन में रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रकाश मिश्रा, रंजीत कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, अखिलेश प्रसाद, जिला मंत्री संजीव कुमार बावला, किरण देवी, बसुध तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, लोकसभा विस्तारक सत्यजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, आइटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनु, रामगढ़ विधानसभा विस्तारक अजय तिवारी, योगेश दांगी, सहदेव ठाकुर, विजय जायसवाल, सुरजीत सिंह छाबड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.