- आजसू का मिलन समारोह: झामुमो-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं,नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
- राज्य की वर्तमान व्यवस्था से आम जनता नाखुश
- प्रदेश मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन
Ranchi: अखिल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का कुनबा बढ़ रहा है. प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह के दौरान झामुमो और कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों ने पार्टी का दामन थामा. मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की मौजूदा व्यवस्था से आम जनता नाखुश है. राज्य सरकार की गलत नीतियों का असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है. गैर जवाबदेह शासन प्रदेश को पीछे धकेल रहा है. जिन्हें जनता ने सत्ता संभालने की जिम्मेदारी दी, वे जनता का विश्वास जीतने में विफल रहे हैं.
2024 में झारखंड को विकास के पटरी पर लाना है
बता दें की लोहरदगा, जमशेदपुर और रांची से झामुमो-कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, शिक्षाविद और बुद्धिजिवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सभी को सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुदेश ने कहा कि अच्छे विचार के साथ प्रदेश में काम करने का समय आ गया है. 2024 में हम सभी को मिलकर झारखंड को विकास के पटरी पर लाना है.
इसे भी पढ़ें- आर्टिकल 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनायेगा सुप्रीम कोर्ट
झारखंड तो बना लेकिन सपने पूरे नहीं हुए
झामुमो में 30 साल तक रहने के बाद पार्टी में शामिल हुए लोहरदगा जिला सचिव रन्तु उरांव ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद से झारखंड का निर्माण हुआ उसका एक कतरा भी पूरा नहीं हुआ. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन वो झारखंड को संवारने में विफल रही, इसलिए आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूं. मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवशरण भगत, हसन अंसारी, लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, मुकुंद चंद्र मेहता, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव मौजूद रहे.