Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद -1, धनबाद-2 एवं नगरपालिका अंचल का चुनाव संघ भवन धनबाद में संपन्न हुआ. नगरपालिका अध्यक्ष बेला टोप्पो, उपाध्यक्ष पारुल कुमार रजक, सफीना खातून, सचिव संतोष रविदास, राज्य प्रतिनिधि मो अब्दुल मजीद और रंजन दास, जिला प्रतिनिधि मनोरंजन झा, राकेश रंजन, मुनमुन भट्टाचार्य, शालिनी गुप्ता, विनय प्रकाश दुबे बनाए गए.
धनबाद-1 के अध्यक्ष ललित महतो, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, संजीव मिश्रा, सचिव रेशमा खानम, राज्य प्रतिनिधि, सुनील श्रीवास्तव, बिनोद दास, जिला प्रतिनिधि महेश सोरेन, श्रीकांत सिंह, मनिसिका कुमारी, संध्या रानी और पूजा प्रियदर्शनी बने. धनबाद- 2 के अध्यक्ष सोनू सिंह, उपाध्यक्ष शालिनी सिन्हा, कृष्णा महतो, सचिव निशा रानी, राज्य प्रतिनिधि नेहरू हेंब्रम, हरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रतिनिधि रामचरित पासी, सोनू सिंह, रमेश नापित, वंदना कुमारी, रजिया सुल्तान का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ.
चुनाव रमाशंकर तिवारी, शंभू शर्मा, संजीत स्वर्णकार, शिरोमणि दुबे पर्यवेक्षक नागेश्वर प्रजापति, शिवेश झा, शाहिद अंसारी, देवेश त्रिवेदी एवं प्रवीन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ. सभी विजयी पदाधिकारियों को संघ के प्रधान सचिव उज्ज्वल तिवारी ने बधाई दी. चुनाव के बाद बैठक में ब्रजेश भट्ट, परवेंद्र पासवान, मनोज कुमार, संजीव कुमार, जयंती दास मित्रा, अनिता मिश्रा, उमेश कुमार, सासवती चटर्जी, अजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह चौधरी, नवीन राय, सुनील कुमार सिंह, शाहीन प्रवीन, कलावती कुमारी, उमा कुमारी के साथ दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.