Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बसंत पंचमी का त्योहार गुजरने के साथ ही धनबाद जिले में ठंड की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. विगत दो-तीन दिन से तापमान में लगातार वृद्धि से ऐसे संकेत मिल भी रहे हैं. तीखी धूप गर्मी का एहसास करा रही है, जबकि शाम होते ही हल्की ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव कुछ दिन जारी रहेगा. धनबाद सहित संताल के कुछ जिलों (राज्य के उत्तरी जिलों) में 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है. 28 जनवरी को धनबाद जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 13 पर पहुंचने की आशा जताई जा रही है. इसके पहले 27 जनवरी को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
धनबाद : तापमान में बना रहेगा उतार-चढ़ाव, रहेगी हल्की ठंड
Last Updated: Jan 27, 2023 12:00 AM (IST)