Search

 
 
 

मनोहरपुर : मनीपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मनोहरपुर स्थित मनीपुर मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. खेलकूद समापन समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया पूजा कुजूर, पंसस उषा देवी उर्फ खुशबू व समरेन्द्र नाथ घोष ने संयुक्त रूप से फिता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पुरष्कृत भी किया. वहीं उद्घाटन के पूर्व आमंत्रित अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. [caption id="attachment_538036" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Manoharpur-Khel-Kud-Pratiyogita-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित अतिथिगण.[/caption] इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-national-president-of-yuva-janshakti-morcha-honored/">आदित्यपुर

: युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनकी प्रतिभा का सराहना की तथा खेल के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया. इस आयोजन को लेकर उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई व शुभकामना दिये. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र बालमुचू, सुदर्शन सांडील, भीम सांडील, बुद्धराम सुलंकी, सागर सांडील, रंजित समद, श्याम सांडील, साहिल कच्छप, आरती नागमुक्ति कण्डुलना, गौरी बरजो, दीपिका नायक, मनोज यादव, अशोक झा समेत सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी व दर्शक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही