Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूरा कोयलांचल में 15 नवंबर मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. झारखंड के 22 वें स्थापना दिवस भी मनाया गया. हर गली-चौराहे और संस्थानों में भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्दांजलि दी गई. हीरापुर, बैंक मोड़, बरवाअड्डा, झरिया, कतरास, गोविंदपुर, बाघमारा, झरिया, सुदामदीह, तोपचांची, बलियापुर, निरसा के चौक-चौराहे व कॉलेज, स्कूलों एवं राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय भी धरती पुत्र भगवान बिरसा की जयकार से गूंज उठे.
जिला प्रशासन ने किया प्रतिमा को नमन
बैंक मोड़ में धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह और धएसएसपी संजीव कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सिटी व ग्रामीण एसपी, एसडीएम, एडीएम नगर आयुक्त के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
कांग्रेस कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया. जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड स्थापना दिवस दुगुना खुशी का एहसास कराता है. बिरसा मुंडा झारखंड के लिए भगवान से कम नहीं हैं. कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में कांग्रेस का भी अहम योगदान है.
भाजपा सांसद व विधायक ने किया माल्यार्पण
धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह व विधायक राज सिन्हा ने बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. सांसद और विधायक ने झारखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा झारखंड वासियों को बधाई दी.
झामुमो युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजलि
झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश रवानी ने बैंक मोड़ एसी मार्केट स्थित कार्यालय प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई. भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ाई. झारखंड के स्थापना दिवस पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया. श्री रवानी ने कहा कि झारखंड जवानी की दहलीज में कदम रख चुका है. मौके पर झामुमो नेता मोहम्मद जमशेद आलम, स्पीच एंड डिवाइन के निर्देशक मोहम्मद मोइन अंसारी, काजल कुमारी, सोनाली गुप्ता, शुभम महतो दिनेश मंडल, अवध बिहारी, असलम अंसारी, सोहराब अंसारी, आलोक चक्रवर्ती, एसके सिंह, सोमनाथ पासवान, कृष्णा यादव आदि मौजूद थे.
प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
झारखण्ड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस, धनबाद द्वारा बैंक मोड स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. प्रोफेशनल्स कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो डीके सिंह ने झारखंड की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ऐसे नायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया बल्कि आदिवासी समाज की दशा एवं दिशा बदलने के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक युग का सूत्रपात किया. इस अवसर पर संजय जायसवाल, सतपाल सिंह ब्रोका, प्रो जीएन मिश्रा, प्रो कृष्ण मुरारी, श्री राम चौरसिया, राजकुमार, आशीष कुमार सिन्हा, बिट्टू कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
निरसा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Nirsa : झारखंड स्थापना दिवस अवसर पर निरसा के केएसजीएम कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि झारखंड राज्य ने 22 वर्ष पूरा किया. श्रद्धांजलि समारोह में तरुण कुमार रवानी, मिंटू कुमार साह, मिंटू कुमार यादव, सागर मोदी, शेख सौरभ, दिलीप गोराई, संजय बाउरी, सागर कुमार गोराई, कपूर रविदास, रोहित यादव आदि मौजूद थे.
अधिकार के लिए संघर्ष सच्ची श्रद्धांजलि : डी एन सिंह

Katras: श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा. उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध आदीवासी समाज को एकजुट कर जोरदार आंदोलन किया. परिणाम स्वरूप देश को आजादी मिली. अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, नुनु लाल साव, इम्तियाज खान, नवीन कुमार नवीन, शब्बीर अंसारी, राजेश शर्मा, हरजीत सिंह, सुभाष सिंह,पंकज कुमार सिंह, विक्रम गोप, कार्तिक शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

कतरास के ही शहीद शक्ति नाथ महतो चौक तेतुलमारी में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कहा गया कि ऐसे महापुरुष के संघर्ष और बलिदान से झारखंड राज्य बना. बिनोद बाबू, शहीद शक्ति नाथ महतो सहित सभी महापुरुषों को नमन किया गया. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दयानंद महतो ने की तथा संचालन सपन पंडित ने किया. शिव प्रसाद महतो, निरंजन गोप जवाहर रवानी, दीपक कुमार महतो, घलटु तिर्गुनाइत, गौतम कुमार महतो, पार्षद बिरजू बाउरी, फनी महतो, प्रफुल्ल मंडल, उत्तम मंडल, नुनु लाल साव, दिगम्बर सिंह, देवेन्द्र राम, नरेश महतो, प्रेमचंद महतो सहित भारी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: धनबाद:मोबाइल से ट्रेन का जेनरल टिकट बुक कराने का दायरा बढ़ा