Dhanbad : बिलासपुर मंडल के खरसिया-झराडीह-राबर्टसन रेलखंड पर प्री एनआई एवं एनआई कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल की एक जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है,वहीं 02 ट्रेनें पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी . रद्द ट्रेनें – 25 फरवरी 2022 को बिलासपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस,27 फरवरी 2022 को पटना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद: खनन टास्क फोर्स ने चिमनी ईंट भट्ठे को किया ध्वस्त
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
18 फरवरी 2022 से 26.02.2022 तक राजेन्द्रनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेन्द्रनगर से 01.30 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी.19 फरवरी 2022, 22 फरवरी 2022 एवं 26 फरवरी 2022 को सिकंदराबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सिकंदराबाद से 01.30 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी.