Nirsa :आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 अगस्त को चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में चिरकुंडा के सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए. नगर कार्यालय से निकलकर यात्रा आंबेडकर चौक होते हुए शहीद चौक पहुंची. यात्रा वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंची. तिरंगा यात्रा में सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, पार्षद अभया राखा, नैना शर्मा, प्रदीप गोराई, पप्पू सिंह, मनोज यादव, इरफान अहमद खान, बरून दे, सोनू पासवान, अनिल साव, चिनमय बनर्जी,ओंकार नाथ श्रीवास्तव,अमर कर, मुंद्रिका मिस्त्री, राजीव मिश्रा आदि शामिल हुए.
भाजयुमो की तिरंगा पदयात्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा एग्यारकुंड तथा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में कालीमंडा से सुभाष चौक होते हुए कुमारधुबी बाजार तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का समापन सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. पद यात्रा में मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, उप प्रमुख बिनोद दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि कांत दुबे, विजय केशरी, अर्जुन सिंह, प्रदीप बाउरी, रमेश पांडे, मुकेश दास, संतोष सिंह, सुरजीत चंद्र, धीरज उपाध्याय, शंकर गुप्ता, राजू, विष्णु, प्रेम, छोटन, सुरेश, गौतम, मनोज, राजेंद्र, डीएन पाठक, विजय केशरी, गुड्डू सिंह, सन्नी, मंजीत पाल, बिपिन बिहारी, दिलीप साव, राजीव कुमार, सज्जाद, मो. शकील, अनूप, इसरार, सज्जाद, रंजीत, जयकांत, राजेंद्र रजक, केदार, ऋतिक, सोनाय, भोलानाथ, विशाल, अभिषेक, राहुल, सहनसाह खान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : झरिया के प्रभातचंद्र बोस ने 21 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ फूंका था क्रांति का बिगुल