Ranchi: झारखंड में शीतलहर का असर दिखने लगा है. शीतलहर के कारण कनकनी बढ़ रही है और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया. राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट से सुबह भी ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. आने वाले दो दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 22 दिसंबर के बाद आंशिक बादल देखे जा सकते हैं. पिछले पांच सालों के डाटा के अनुसार दिसंबर 2018 में रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. वहीं सबसे अधिक तापमान 31.4 जमशेदपुर में दर्ज किया गया था. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड है.
इसे पढ़ें- भाजपा विधायकों ने राजभवन पहुंचकर की हेमंत सरकार की शिकायत
जानें प्रमुख शहरों का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
रांची 23.2 9.8
जमशेदपुर 25.3 11.2
मेदिनीनगर 25.4 7.7
बोकारो 22.1 7.6
चाईबासा 26.0 8.2
देवघर 24.2 9.5
गिरिडीह 22.3 9.8
गढ़वा 23.6 6.9
रामगढ़ 22.2 7.0
गोड्डा 25.5 9.0