Search

 
 
 

हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य कलाकार बीरबल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 
LagatarDesk : बॉलीवुड जगत से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है. हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य कलाकार बीरबल का निधन हो गया. बीरबल ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. बीरबल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के धीरूभाई कोकिला बेन अस्पताल में अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन मंगलवार देर शाम वो जिंदगी से जंग हार बैठे और दुनिया को अलविदा कह दिया. बीरबल के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है. सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दी है. (पढ़ें, अमन">https://lagatar.in/aman-singh-gangs-shooter-buchan-singh-got-bail/">अमन

सिंह गैंग के शूटर बूचन सिंह को मिली बेल)

‘उपकार’ फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत

बता दें कि बीरबल का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला था. उन्होंने साल 1967 में फिल्म ‘उपकार’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. बीरबल ने हिंदी के अलावा पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम किया था. बीरबल ने अपने चार दशक के फिल्मी करियर में करीब 500 से अधिक फिल्मों में हास्य अभिनय किया था. लेकिन दो बदन, बूंद जो बन गये मोती, शोले, मेरा गांव मेरा देश, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, अनुरोध, अमीर गरीब, सदमा और दिल फिल्म में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. इसे भी पढ़ें : कोटा">https://lagatar.in/ranchi-student-preparing-for-neet-in-kota-commits-suicide/">कोटा

में नीट की तैयारी कर रही रांची की छात्रा ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही