Search

 
 
 

कोटा में नीट की तैयारी कर रही रांची की छात्रा ने की आत्महत्या

 
Ranchi : कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही रांची की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. छात्रा की पहचान रिचा सिंह के रूप में हुई है. वह ब्लेज हॉस्टल इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना की पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया है. परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा. (पढ़ें, अमन">https://lagatar.in/aman-singh-gangs-shooter-buchan-singh-got-bail/">अमन

सिंह गैंग के शूटर बूचन सिंह को मिली बेल)

मंगलवार शाम से अपने रूम से बाहर नहीं निकली थी छात्रा

रिचा सिंह पांच महीने पहले (मई 2023) नीट की तैयारी करने कोटा गयी थी. वह वहां इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स स्थित एक हॉस्टल में रहकर कोचिंग कर रही थी. मंगलवार रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार देर शाम से छात्रा अपने रूम से बाहर नहीं निकली थी. बुधवार सुबह उसके साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने उसे आवाज दी, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया. इसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी. हॉस्टल संचालक ने रूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा तो छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है. इसे भी पढ़ें : आत्महत्या">https://lagatar.in/the-family-of-a-prisoner-who-committed-suicide-will-get-compensation/">आत्महत्या

करने वाले कैदी के परिजन को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही