Search

 
 
 

गोड्डा: स्कॉर्पियो सवार तीन युवक स्वचालित पिस्टल के साथ गिरफ्तार

 
Godda: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने के क्रम में स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है. महगामा थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल की संध्या महुवारा के पास एएसआई बुद्धदेव उरांव के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में काले रंग की स्कॉर्पियो बीआर 10 पीबी 9999 पुलिस को देख तेजी से भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर फिरोजपुर के पास रोक कर उसमें सवार तीन युवकों की तलाशी ली. जिसमें चालक की सीट पर बैठे समीर सिंह के कमर से ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया गया. [caption id="attachment_613320" align="alignnone" width="211"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/criminal-1-211x300.jpg"

alt="" width="211" height="300" /> बरामद स्वचालित पिस्टल[/caption] गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों की पहचान खलीफाबाग कोतवाली पुराना बुढ़ानाथ रोड़ निवासी द्वारिकाधीश सिंह के पुत्र समीर सिंह उर्फ सन्नी, मुंदीचक तिलकामांझी निवासी स्व अजीत कुमार वर्मा के पुत्र अनिमेष कुमार वर्मा उर्फ जॉनसन व खलीफाबाग पिक्चर पैलेस कोतवाली निवासी सतीश सिंह उर्फ सत्यव्रत सिन्हा के पुत्र अमन सिन्हा उर्फ बिट्टू सभी बिहार भागलपुर के रहने वाले हैं. तीनों अपराधियो ने बताया कि जमीन के सिलसिले में वे लोग महागामा आए हुए थे और वापस भागलपुर लौट रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्टल व स्कार्पियो को जप्त कर महागामा थाना में कांड संख्या 78/ 2023 दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612174&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: मौसम इतना गर्म, सूर्यदेव कुछ तो करो रहम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही