Hazaribagh : चाणक्या आईएएस एकेडेमी के संस्थापक सह सक्सेस गुरु अरुण कुमार मिश्रा, संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट विनय मिश्रा और हजारीबाग भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल मिश्रा की 85 वर्षीय माता मुंद्रिका देवी का स्वर्गवास रविवार को उनके सुभाष नगर स्थित आवास पर हो गया. सोमवार को उनके पैतृक गांव बड़कागांव लंगातू में सुबह नौ बजे दिन अग्नि संस्कार किया जायेगा. उनके दिवंगत पति स्व. विशेश्वर नाथ मिश्र, हाई स्कूल बड़कागांव के प्रधानाध्यापक और प्रख्यात समाजसेवी थे. मुंद्रिका देवी के निधन पर चाणक्या आईएएस एकेडेमी की जेनरल मैनेजर व उनकी बहू रीमा मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, बालेश्वर मिश्रा, लखेंद मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, अरविंद मिश्रा, प्रह्लाद मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, रंजीत मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभिनव मिश्रा, मोहन कुमार, बिपिन कुमार, चेपा कला पंचायत समिति के कृष्णा राम समेत कई राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने शोक जताया है.
इसे भी पढ़ें :राज्य में श्रीअन्न की पैदावर दोगुना करना सरकार का लक्ष्य, बजट में 50 करोड़ का किया गया प्रावधान