धनबाद : जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में पवन भगत ने अपनी पत्नी सोनी देवी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पवन भगत फरार हो गया।सोनी खून से लथपथ हो गई है। घायल सोनी देवी को ससुराल वाले तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए.
डॉक्टरों ने सोनी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद एसएनएमएमएच रेफर कर दिया है। महिला की स्थिति बेहद नाजुक है चेहरे पर प्रहार के कारण पूरा चेहरा बिगड़ गया है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्वेता गुंजन ने तोपचांची थाना को घटना की जानकारी दी. बताया गया है कि आरोपी पवन भगत गोमो रोड का रहने वाला है। 20 अक्टूबर की दोपहर को पति- पत्नी में चाट दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ । पति- पत्नी में बहस हुई। इसी दौरान पति पवन ने पत्नी सोनी पर तावा से प्रहार कर दिया। इस जानलेवा हमले में सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गई। पूरा चेहरा हमले से बिगड़ गया। हमले के बाद आरोपी पति फरार हो गया।