Jamshedpur : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कीताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. सीपी सिंह का कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में कांग्रेस नेताओं ने अंतिम विदाई दी. स्व. सीपी सिंह को कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. इसके बाद नेताओं ने उन्हें सलामी दी.
इसे भी पढ़ें : कोल्हान विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 40 लाख रुपए से अधिक का होगा गोल्ड मेडल
इसमें जिलाध्यक्ष विजय खां, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता राकेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, प्रदेश को-ऑडिनेटर अनुशासन समिति रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह कांग्रेस नेता, सांसद प्रतिनिधि राज्यसभा ऋषि मिश्रा, देवशरण सिंह, आरएस प्रसाद, नवीनचन्द्र सिंह, के के शुक्ला, एस डी सिंह, डाॅ परितोष सिंह प्रदेश महामंत्री युवा, अशोक सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी आदि शामिल थे.